
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व का संध्या घाट सम्पन्न | पुरे रामनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ महापर्व | छठ महापर्व पर दिखा उत्साह | भारी संख्या में घाटों पर पहुँची व्रतधारी महिलाएं |
खबर रामनगर से है जहाँ चैती छठ महापर्व पर नगर के मुख्य छठ घाट एवं पुरानी बाजार-ठाकुर बारी टोला छठ घाट सहित नगर के अन्य छठ घाटों पर लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन छठ व्रतीयों ने डूबते हुए सूर्य को ‘संध्या अर्घ्य’ दिया !
भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। आज का दिन अति महत्वपूर्ण माना जाता है। माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। आज चैती छठ के तीसरे दिन छठ व्रती महिलाएं परिवार के साथ नदी के जल में खड़े होकर सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देती है।
रामनगर में छठ महापर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो रहा है, हालांकि एहतियातन नगर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैनात है!देखिये छठ महापर्व पर न्यूज़ इंडिया 11 की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट!
